स्मृति मंधाना क्रिकेटर, स्मृति मंधाना एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। मंधाना जी भारतीय टीम की तरफ से खेलती है। इन्होंने 2017 में महिला क्रिकेट विश्व कप में दो शतक भी लगाया है।
Table of Contents
स्मृति मंधाना क्रिकेटर का जीवन परिचय
स्मृति मंधाना जी का जन्म 18 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र (मुंबई) में हुआ था। मंधाना जी एक दिवसीय में मैच में डबल शतक पर हक जमाने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी। मंधाना जी गुजरात के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए, वडोदरा में अलंबिक क्रिकेट के मैदान पर वेस्ट जॉन अंडर-19 खेल में 150 गेंद पर 224 रन बनाई है। 2016 में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में स्मृति जी ने भारत रेड के लिए की खेल में अर्धशतक की सहायता से अपनी टीम को भारत ब्लू के विरुद्ध फाइनल में 82 बोल में नाबाद 62 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
स्मृति मंधाना क्रिकेटर का जीवनी विवरण
पूरा नाम | स्मृति श्रीनिवास मंधाना |
जन्म | 18 जुलाई 1996 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र(भारत) |
बल्लेबाजी | बाएं हाथ से बल्लेबाजी |
गेंदबाजी | राइट आर्म स्विंग गेंदबाज |
राष्ट्रीय पक्ष | भारत |
टेस्ट में जाने का समय | 13 अगस्त 2014 बनाम इंग्लैंड |
अंतिम टेस्ट | 16 नवंबर 2014 बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला |
वनडे में पदार्पण | 10 अप्रैल 2013 बनाम बांग्ला देश महिला |
आखिरी एक दिवसीय | 24 फरवरी 2022 बनाम न्यूजीलैंड महिला |
T 20 में पदार्पण | 05 अप्रैल 2013 |
T 20में अंतिम पदार्पण | 09 जून 2018 |
स्मृति मंधाना क्रिकेटर का राष्ट्रीय करियर
स्मृति मंधाना का करियर स्मृति मंधाना की प्रथम सफलता उन्हे तब प्राप्त हुई जब वह अक्टूबर 2013 में हुई एक दिवसीय मैच में दोहरा शतक हासिल करने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
स्मृति मंधाना क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय करियर
स्मृति मंधाना ने अपना प्रथम टेस्ट मैच वर्मसली पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।