मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in hindi, मीराबाई चानू एक भारत की वेटलिफ्टिंग में एक मशूर खिलाड़ी है। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर अपना नाम ही नहीं आपने राज्य एवं साथ ही भारत देश को पूरी दुनिया में सर्वोच्च स्थान दिलाया। जब यह खेलना प्रारम्भ करती है तो प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को कम आकना भारी पड़ जाता है।
भारत सरकार ने इन्हें पद्मश्री एवं राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया। इतनी छोटी सी उम्र में जो प्राप्त कर लिया है, वह दूसरों को प्राप्त करने के लिए एक सपना होगा। इनके विभिन्न प्रतियोगताओं में उपलब्धि को देखकर भारत को आगामी खेलों में मेडल पाने की उम्मीद है।
Table of Contents
मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in hindi : साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय –
नाम | मीराबाई चानू |
पूरा नाम | साइखोम मीराबाई चानू |
जन्म दिनांक | 08 अगस्त 1994 |
जन्म स्थान | मणिपुर इम्फाल (भारत) |
निवास स्थान | मणिपुर (इम्फाल) |
पिता का नाम | सईकोहं कृति मैतेई |
माता का नाम | सईकोहंऊँगबी तोंबी |
भाई | साइखोम सनतोंबा मैतेई |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
व्यवसाय | खेल |
भार वर्ग | 48 किलोग्राम |
शारीरिक बनावट | 4 फिट 11 इंच |
खेल | वेटलिफ्टिंग |
वजन | 48 किलोग्राम |
कुल मेडल | 03, 2 गोल्ड , 01 सिल्वर |
कोच | कुंजरानी देवी |
वर्तमान कोच | विजय शर्मा |
खाना | नॉन वेज |
हॉबीज | टरावलिंग, म्यूजिक |
सम्मान | पद्मश्री, राजीवगांधी खेल रत्न |
मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in hindi : साइखोम मीराबाई चानू का करियर –
मीराबाई चानू का करियर का प्रारम्भ वर्ष 2014 ग्लासगो में संपन हुए कोमन वेल्थ गेम्स में रजत पदक प्राप्त करण से। इसी के साथ यह वर्ष 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल कराया ।
मीराबाई चानू का चयन वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में भी हुआ था, परंतु दुर्भाग्यवश इन्होंने भारत के लिए कोई भी पदक नहीं दिला सकी। वर्ष 2016 में गुहावटी में सम्पन्न हुए 12 वें साउथ एशियन गेम्स में भी मेडल जीता। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इन्हें 20 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया ।
साइखोम मीराबाई चानू का रजत पदक –
टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने 24 जुलाई को सिल्वर पदक जीतकर भारत का ओलंपिक खेल में खाता खोल दिया । इन्होंने गोल्ड मेडल जीतने से थोड़ा चूक गई। इसी वर्ष इन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड से भी नवाजा जाएगा।
साइखोम मीराबाई चानू का जन्म –
मीराबाई चानू का जन्म 08 अगस्त 194 को इम्फाल मणिपुर में हुआ है। इस यह 26 वर्ष की है। इनकी शिक्षा का प्रारम्भ यही से हुआ है।
साइखोम मीराबाई चानू का पारिवारिक परिचय –
यह एक मध्यम परिवार से संबंध रखती है, इनकी माता गृहणी के साथ-साथ एक दुकानदार भी है। इनके पिता एक पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट में पोस्ट थे। यह 6बाई- बहन सहित है। मीराबाई चानू बचपन से ही बहुत ही टेज तर्रार थी। बचपन में ही भारी समान उठाना इन्हें बहुत शौक था।
साइखोम मीराबाई चानू के कोच –
इनकी कोच पहले कुंजरानी देवी थी, परंतु इस समय इनके वर्तमान कोच विजय शर्मा है।
साइखोम मीराबाई चानू के वर्ल्ड रिकार्ड्स –
मीराबाई चानू ने इतने कम आयु में कई रिकॉर्ड हासिल किए है, जिसके पास जोश, जज्बा,जुनून हो तो वे सभी परिस्थियों से सामना कर सकते है, जो इंसान संघर्ष को अपनी आदत बना ले, वह दुनिया में कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया मीराबाई चानू ने ।
- वर्ष 2014 में ग्लासगों में सम्पन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक जीता था।
- मीराबाई चानू ने 2017 में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।
- वर्ष 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया।
- वर्ष 2016 में गुहावटी में सम्पन्न हुए 12वें साउथ एशियन गेम्स में मेडल जीता था।
मेरे प्रिय दोस्तों मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़कर साइखोम मीराबाई चानू के संघर्ष से प्रेरणा प्राप्त करेंगे। आप सब इनके जीवन परिचय को पढ़कर कैसा लगा । हमें आप सबके सकारात्मक एवं नकारात्मक सुझाव का इंजर रहेगा।
आप इसे भी पढ़ें –
पीएम किसान सम्मान निधि योजना | PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJNA
एचडीएफसी बैंक से होम लोन कैसे लें | HDFC BANK SE HOME LOAN KAISE LE
Q. मीराबाई चानू किस राज्य की है ?
A. मणिपुर की है।
Q. इनका व्यवसाय क्या है ?
A. खेल
Q . मीराबाई चानू का किस खेल से संबंध है ?
A. वेटलिफ्टिंग से ।