आईपीएल मैच लिस्ट 2022, आईपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई(BCCI)ने रविवार को पूरे प्रोग्राम का आधिकारिक तौर घोषणा कर दी है। संसार का सबसे चहेता T20 लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च को होने जा रहा है। सीजन के प्रथम मुकाबले में वर्ष 2021 में फाइनल में भिड़ने वाली चेन्नई सुपर किंग्स एवं कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्य मुकाबला होगा। डन टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगी।
Table of Contents
आईपीएल मैच लिस्ट 2022 : आईपीएल 2022 का मैच चार स्टेडियम में खेले जाएंगे लीग के मुकाबले
आईपीएल 2022 का मैच महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसमें से तीन स्टेडियम मुंबई में और एक स्टेडियम पुणे में है। 10 टीमों के साथ लीग दौर में कुल 70 मैच खेले जाएंगे।
आईपीएल मैच लिस्ट 2022 : 65 दिनों तक चलेगा एवं 29 मई को खेल जायेगा फाइनल।
आईपीएल 2022 का मैच 65 दिनों नतक चलेगा। इस खेल में 70 लीग एवं 4 प्ले ऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। सीजन में लीग दौर का आखिरी संराइजर्स हैदराबाद एवं पंजाब किंग्स के मध्य 22 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेल जाएगा।
आईपीएल मैच लिस्ट 2022 : आईपीएल सीजन में कुल 12 डबल हेदर खेले जाएंगे
आईपीएल की इस सीजन में कुल 12 डबल हेदर मुकाबले होंगे। दोपहर का मुकाबला भारत के समयानुसार दोपहर 3:30 बजे एवं शाम का 7:30 बजे होगा। प्लेऑफ दौर का प्रोग्राम बाद में घोषित किया जाएगा।
लखनऊ सुपर जायनट्स आईपीएल 2022 कार्यक्रम
आईपीएल 2022 का प्रारंभ 26 मार्च से होने जा रहा है, इस बार खेल में 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। नई टीम लखनऊ सुपर जायनट्स(LSG) 15वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 28 मार्च को करेगी। लखनऊ की पहली टक्कर नई फ़्रेंचाईजी गुजरात टाइटन्स से होगी। लखनऊ टीम भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी में अपना दमखम दिखाएगी।
आईपीएल 2022 का आयोजन टीमों को दो ग्रुपों में विभाजित कर किया जाना है।
आईपीएल मैच लिस्ट 2022 : आईपीएल 2022 के ग्रुप
ग्रुप A | ग्रुप B |
मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स |
कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद |
राजस्थान रायल्स | रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर |
दिल्ली कैपिटल्स | पंजाब किंग्स |
लखनऊ सुपर जायनट्स | गुजरात टाइटन्स |
आईपीएल मैच लिस्ट 2022



